Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज पुलिस ने 2 पाइप गन एवं एक गोली सहित 42 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया



रानीगंज- रानीगंज थाना की पुलिस ने रविवार की रात 42 साल के परमेश्वर पासवान नाम के एक शख्स को तमंचे एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया . रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप्त दास गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को रविवार रात दो पाइप गन और एक राउंड गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. रात को नूपुर ग्राम जाने वाले सड़क के किनारे संदेह जनक अवस्था में उसके खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली ,मौके पर पुलिस पहुंचकर उस युवक को आग्नेयास्त्रों को जब्त कर उसे धर दबोचा. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि वह व्यक्ति छिनतई के मकसद से वहां खड़ा था. पुलिस यह पता लगा रही है उसके द्वारा घटना को अंजाम देने के लिए और कोई साथी तो नहीं था. गिरफ्तार युवक को सोमवार को आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया गया.

ज्ञात हो कि बीते कुछ माह पूर्व इसी नूपुर ग्राम स्तिथ न्यू कॉलोनी में एक घर में प्रवेश कर हथियार के बल पर अपराधी छिनतई कर फरार हो गया था,आज तक पुलिस उस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त