Slide 1 Slide 2 Slide 3

14 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रधान को दिया ज्ञापन




रानीगंज : वामपंथी संग़ठन युवा, महिला, एवम किसान खेत मजदूर, श्रमिक संगठन की ओर से मंगलवार को ज 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक जुलुश निकाल कर जेमेरी पंचायत कार्यालय का घेराव कर पंचायत प्रधान शिल्पी माजी को ज्ञापन सौंपा . जुलूस जेके नगर, जेमेरी ग्राम से शुरू होकर बाजार, लाइनपार होते हुए चलबलपुर स्थित पंचायत कार्यालय पहुंचा. जहां धरना प्रदर्शन कर पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर सीपीआईएम के पूर्व विधायक रुनू दत्ता, पूर्णदास बनर्जी, सागर बनर्जी, अनुपम चटर्जी, मंगल हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इस दौरान रुनु दत्ता ने कहा कि राज्य सरकार के नेता मंत्री घोटालों में लिप्त हैं ,जनता त्राहिमाम कर रही है. जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके में भी जनता के सुख सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जाता. इन्हीं समस्याओं के विरोध में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया.हमारी मुख्य मांगों में 100 दिन काम की गारंटी को 200 दिन तक करने एवं श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी ₹600 तक देने तथा सभी को जॉब कार्ड एवं कार्ड धारकों को काम तथा उनका बकाया भुगतान करने,बायोमेट्रिक के नाम पर गरीबों को राशन से वंचित किया जाना नहीं चलेगा तथा सभी को राशन कार्ड बनवाना एवं राशन में 14 किस्म के प्रयोजनीय समान देना होगा. राज्य सरकार के सभी योजनाओं से सभी जनता को जोड़ना होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए रूप से लिस्ट तैयार करना. जाती प्रमाणपत्र बनाने में प्रशासनिक जटिलताओं को दूर करना एससीएसटी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देना

जेके नगर के प्रोजेक्ट, तेतुलडांगा, बाजार, लाइनपार, साइडिंग इलाके में पानी की अविलंब व्यवस्था करना. जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके में नाली, तालाब एवं रास्तों की अविलंब सफाई करना.बारिश से क्षतिग्रस्त हुए गरीबों को मुआवजा देना. पंचायत इलाके के सभी महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार स्कीम के तहत पैसा देना एवं सभी एसटी एससी महिलाओं के लिए एक हजार रुपया भुगतान करना. पंचायत इलाकों के तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित डॉक्टर एवं नर्सों का होना.आदिवासियों के जोहार थान के जमीन का पट्टा देना. तेतुलडांगा में अविलंब सरकारी सोलर लाइट की व्यवस्था करना. इन सभी मांगों को अविलंब पूरा करना होगा. पंचायत प्रधान शिल्पी माझी ने ज्ञापन की प्रति स्वीकार करते हुए इसे उच्च अधिकारियों के पास भेजे जाने का आश्वासन दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त