जामुड़िया ---ऋतम्भर जन कल्याण मठ एवं विवेकानंद सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 120 वां पुण्य तिथि जामुड़िया बोरिंग ड़ागा में मनाई गई . इस अवसर पर विवेकानंद सोसायटी के सचिव पुर्णशशि राय ने कहा की वर्तमान भारत में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गई है . देश में असहिष्णुता का माहौल बनाया जा रहा है जो भारत के मूल चरित्र से इत्तेफाक नहीं रखता. ऋतम्भर जन कल्याण मठ के संस्थापक सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने पराधीन भारत में युवाओं में राष्ट्रवाद के संस्कार घोले थे ,तभी देश माता को आजाद कराने में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है. जामुड़िया पंचायत समिति के कर्माध्यछ अनिमेष बनर्जी ने कहा की स्वामी विवेकानंद के पथ पर चलकर संप्रदाय वाद से लड़ा जा सकता है. युवा समाज तैयार हो एक नई आजादी के लिए जिसमें असहिष्णुता एवं संप्रदाय वाद का कहीं नामोनिशान न हो . इस अवसर पर उपस्थित थे देवानंद बनर्जी , पार्थो प्रतिम बनर्जी. कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा नाथ राय ने किया .


0 टिप्पणियाँ