Slide 1 Slide 2 Slide 3

बेहतर स्वास्थ्य परिसेवा देने के मुद्दे पर नगर निगम में बैठक




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा नागरिकों को और बेहतर सेवा देने एवं कोरोना टीकाकरण के मुद्दे पर बुधवार को एक बैठक की गई। जिसमें घोषित उपमेयर वसीम उल हक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के बाद भावी उपमेयर वशीम उलहक ने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। हम लोग का संघर्ष जारी है। सभी नागरिकों का टीकाकरण हो जाए। जो लोग दूसरा टीका नहीं ले रहे हैं। उनको टीका दिया जाए। इसके अलावा कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से मोहल्ले मोहल्ले में शिविर लगाकर जो स्वास्थ्य परिसेवा दी जा रही थी। वह बंद है। उसे पुनः शुरू करने के मुद्दे पर आज बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोहल्ला मोहल्ला मोहल्ला जाकर इन शिविरों को शुरू किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा 22 स्वास्थ्य केंद्रों को संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा और नए 18 स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के द्वारा अच्छी परिसेवा दी जा रही है। जो लोग सकारात्मक ढंग से इसे लेंगे। तो पाएंगे कि पिछले वाममोर्चा के सरकार में जहां स्वास्थ्य केंद्रों में कुत्तों का अड्डा हुआ करता था। अब वह स्वास्थ्य केंद्र कितना विकसित हो गया है। रेल पार इलाके में हम लोगों ने डिजिटल एक्सरे मशीन भी लगवाए हैं। वहां मात्र ₹100 में डिजिटल एक्सरे हो जाएगा ₹140 में रक्त संबंधी सभी जाचे होंगी। मधुमेह की जांच मात्र ₹10 में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को हर कार्य को नकारात्मक चश्मे से देखना है। तो इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन आसनसोल नगर निगम स्वास्थ्य क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर परिसेवा देने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त