आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर नीलकांतम ने जनता से किए जनता से किया सीधा संवाद, लोगों के सुने फरियाद






जामुड़िया-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सामान्य लोग सीधे उच्च पुलिस अधिकारियों के सामने अब अपनी शिकायतें रख सकेंगे. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को पुलिस और आम जनता से मिलने के लिए "मीट योर ऑफिसर" नाम से एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया. यह परियोजना सभी थानों के साथ-साथ जामुड़िया थाने में भी शुरू हो गई.एडीपीसी के हर थाने में यह कार्यक्रम हर सप्ताह आयोजित की जाएगी.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय की पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार नीलकांतम ने कहा कि एडीपीसी के प्रत्येक थाने में यह कार्यक्रम हर सप्ताह होगी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पहले दिन से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. भविष्य में इस कार्यक्रम से आम जनता को काफी लाभ होगा. आज पारिवारिक विवाद ,जमीनी विवा सहित कई समस्याएं सुनी गई तथा उसका निदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया. इसके अलावा भी कई समस्याएं थी जो विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के लिए थी उन्हें इस से अवगत करा दिया गया. इसके अलावे आज 17 लोगों के जिनके मोबाइल खो गए थे, उन्हें वापस भी दिया गया.इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त के साथ थाने में डीसीपी (सेंट्रल) कुलदीप श्रेष्ठ, मौजूद रहे.इसके अलावा एसीपी (सेंट्रल) तथागत पांडे, सीआई सुशांत चटर्जी, पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ साहा, थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल, जामुड़िया सामुदायिक विकास अधिकारी जिष्णु दे सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त