नौकरी करने से नाराज पति ने पत्नी की कलाई काटी | पति एवं सास फरार






दुर्गापुर- पूर्व बर्दवान जिले के केतुग्राम थाना के कोजलसा ग्राम में नौकरी करने से नाराज पति द्वारा अपनी ही पत्नी की कलाई काटने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है. घायल पत्नी रेणु खातून को अस्पताल में भर्ती किया गया है.घटना के संबंध में पुलिस ने बताया की गृहिणी रेणु खातून फिलहाल एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है.रेणु ने सरकारी नौकरी की परीक्षा पास कर ली है.रेणु के कुछ दिनों में सरकारी सेवा में नर्स के रूप में शामिल होने की उम्मीद है. लेकिन रेणु का 'बेरोजगार' पति शेर मोहम्मद शेख उर्फ ​​सरीफुल शेख का विचार यह है कि अगर उसकी पत्नी काम पर जाती है, तो उसकी पत्नी 'उसके हाथ से निकल जाएगी'.इसलिए पति व उसकी मां रेणु को काम करने से आपत्ति जताते आ रहे थे. रेणु को विश्वास नहीं हुआ की उसके पति की अवज्ञा के परिणाम भयानक होंगे . पति ने अपनी पत्नी का हाथ काट दिया ताकि वह फिर कभी काम न कर सके. क्रूर घटना को लेकर इलाके के लोगों में भी आक्रोश है .घायल गृहिणी रेणु खातून की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.उसके दाहिने हाथ की कलाई बुरी जख्मी है. घटना के बाद आरोपी पति शेर मोहम्मद शेख उर्फ ​​सरीफुल शेख और उसके ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. बताया जाता है की केतुग्राम के कोजलसा गांव में रेणु खातून के ससुर का घर है. उनके पिता का घर केतुग्राम के चिनीसपुर गांव में है. पता चला है कि चिनीसपुर गांव निवासी अजीजुल हक की पांच बेटियां और तीन बेटे हैं. छोटी बच्ची रेणु का वर्ष 2017 में कोजलस गांव निवासी सिराज शेख के इकलौते बेटे शेर मोहम्मद शेख उर्फ ​​सरीफुल से निकाह हुई थी. 

रेणु खातून के बड़े भाई रिपन शेख ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद रेणु और सरीफुल की दोनों परिवारों की रजामंदी से निकाह हुई थी. अजीजुल हक ने कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी में एक लाख रुपये नकद, छह भरी सोने के गहने, एक स्कूटर और कुछ अन्य सामान दहेज के रूप में दिए थे.रेणु ने नर्सिंग का प्रशिक्षण लिया था. अभी वह दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही है. इसके बाद रेणु ने सरकारी नर्स हेतु परीक्षा उत्तीर्ण की है. कुछ दिन पहले उन्होंने फाइनल की परीक्षा पास की और पैनल में नाम आया है. रेणु को अब बस नौकरी में शामिल होने का इंतजार था.इसी बीच रेणु के जीवन का दुखद अंत हो गया.रिपन शेख ने कहा, "मेरी बहन दुर्गापुर के निजी अस्पताल में अपना इस्तीफा देने गई थी क्योंकि उसकी सरकारी नौकरी पक्की थी. वह शनिवार को पहले हमारे घर आई थी.फिर वह रात में अपने ससुर के घर चली गई.अजीजुल हक ने कहा, 'मेरी बेटी हमसे कहती रही कि उसे उसके पति और सांस काम न करने दें ने के लिए धमकी दे रहे थे. दामाद, बहू की सास उस पर दबाव बना रहे थे.अजीजुल हक ने बताया कि शनिवार की रात उसके दामाद सरीफुल शेख ने कुछ दोस्तों के साथ घर पर खाना खाया. रात में रेणु लेटी हुई थी.करीब ग्यारह बजे रेणु सो रही थी उस समय सरीफुल दो दोस्तों के साथ रेणु पर हमला चलाया.धारदार हथियारों से बेतरतीब रूप से वार कर दाहिने हाथ की कलाई काट दी.

रेणु की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए . रात में रेणु को कटवा अनुमंडल अस्पताल लाया गया.इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया.परिजन उसे दुर्गापुर के निजी अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया है.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सरीफुल अपनी पत्नी के साथ दुर्गापुर के निजी अस्पताल में काम करते हुए रहता था.सरीफुल के पिता सिराज शेख के गांव में किराना की दुकान है.एक माह पूर्व घर जाने के बाद सरीफुल अपने पिता की दुकान पर रहता था. अजीजुल हक ने कहा, "उन्हें लगा कि अगर मेरी बेटी काम पर चली गई तो शायद वह अपने ससुर के घर नहीं जाएगी." पुलिस ने कहा कि सरीफुल, उसके माता-पिता और दो दोस्तों के खिलाफ थाने प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रिपन शेख ने कहा कि फरार सरीफुल रेणु के सभी प्रमाण पत्र और नौकरी से जुड़े दस्तावेज अपने साथ लेकर फरार हुआ है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त