Slide 1 Slide 2 Slide 3

ईट बनाने के कारखाने के श्रमिकों ने भत्ता बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन






रानीगंज- नेशनल हाईवे बेनाली मोड़ स्थित इंडस्ट्रियल एसोसिएट्स नामक सेरामिक ईट बनाने वाले एक कारखाने के तकरीबन डेढ़ सौ श्रमिकों ने केवल ₹203 दैनिक भत्ता में काम करने का विरोध करते हुए बुधवार को कारखाने के गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया.इनका कहना है कि इतनी महंगाई के दौर में, इतने कम भत्ता में काम करना मुश्किल हैं, और तो और हमें महीने में अधिक से अधिक केवल 7 दिन ही काम मिल पाता हैं. साथ ही इनके वेतन से ईएसआईं और प्रोविडेंट फंड का भी पैसा काट लिया जाता हैं,तो ऐसे में यह अपना घर परिवार किस तरह चलाएंगे. प्रबंधन से कई बार इस बारे में गुहार लगाई गई हैं, लेकिन प्रबंधन ने हमारे समस्या के लिए कोई कदम नहीं उठाया . इस संदर्भ में छोटे लाल पासवान नामक एक श्रमिक ने बताया कि यहां काम कर रही, महिलाएं बीते 8 दिनों से हड़ताल पर हैं, इनका कहना है कि इनकी मजदूरी बढ़ानी होगी साथ ही महीने में कम से कम 26 दिन काम देना होगा.छोटे लाल पासवान ने कहा कि जब भी कारखाने के जनरल मैनेजर मोहम्मद जमाल और मैनेजर रवि गोयंका से इस बारे में बात की जाती है,तो हर बार उनका एक ही जवाब होता है कि उनके हाथ में कुछ नहीं है,जो कारखाने के मालिक का आदेश होगा वैसी ही मजदूरी दी जाएगी,और महीने में उतने ही दिन मजदूरों को काम मिलेगा जितना दिन मालिक तय करेंगे.जब मजदूर मालिक से सीधा बात करने की मांग करते हैं तो कहा जाता है की कारखाने के मालिक उनसे नहीं मिल सकते.वहीं बीते 8 दिनों से हड़ताल कर रही महिला श्रमिकों में से एक श्रमिक सुमन बाउरी का भी यही कहना था, की इतनी कम मजदूरी में इनके लिए काम कर पाना असंभव हैं, साथ ही उन्होंने भी महीने में कम से कम 26 दिन काम देने की मांग की इस बारे में जब मीडिया कर्मी जनरल मैनेजर मोहम्मद जमाल और मैनेजर रवि गोयनका से उनकी प्रतिक्रिया लेने पहुंचे तो दोनों ने ही इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया‌.उनका कहना था कि वह इस बारे में पत्रकारों से कोई बात नहीं करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त