बेची हुई जमीन को दुबारा बेचने का आरोप लगाया जमीन बेचने वाले पर, जमीन बेचने वाला हुआ फरार






रानीगंज-वार्ड नंबर 35 के रोनाई इलाके के निवासी मो0 जाफरान खान नामक एक व्यक्ति पर बेची हुई जमीन का नकली कागजात बनाकर जमीन बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप प्रकाश में आया हैं,आरोप है कि उसने कुल 8 लोगों के साथ जमीन बेचने के नाम पर ठगी किया हैं,जिसकी कीमत 15 -20 लाख बताई जा रही है. बिहार के नवादा के निवासी फरीद खान ने बताया कि रानीगंज के रोनाई इलाके में कर्बला के पीछे की जमीन को जाफरान ने उन्होंने एक वर्ष पहले बेचा, साथ ही उसे रजिस्ट्री ऑफिस से ले जाकर उसने बताया2 कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी, जिसके लिए उन्होंने जाफरान को 1 लाख 54000 रु भी दिए थे, और तो और जाफरान ने इनके अलावा और भी कई लोगों के साथ ठगी किया हैं. ठगी के मामले में जाफरान खान के साथ शिशु बागान का निवासी राहुल दास भी शामिल हैं,जिसे पकड़ कर हमलोगों ने पुलिस के हाथों सुपुर्द किया,मगर उसे दो दिन बाद छोड़ दिया गया. फरीद खान ने बताया कि वे बिहार के नवादा के निवासी हैं, और उनको जाफरान ने नकली दस्तावेज दिखाकर जमीन बेच दी, किंतु स्थानीय निवासियों को तो उन्होंने कागजात तक नहीं दिया, वे पिछले 8 दिनों से अपना सारा कामकाज छोड़कर यहां जमीन के मामले को लेकर फंसे हुए हैं, और इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राहुल दास को जब पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां राहुल दास ने खुद स्वीकार किया था कि जाफरान उनको काम के लिए 2500 रु दिया करता था. लेकिन राहुल की जमानत हो गई, ठगी के मामले में एक और ठगी की शिकार नगीना खातून नामक एक महिला ने कहा कि जाफरान ने उनके साथ भी ठगी कर, उन्हें 2 कट्ठा जमीन बेची थी,और जिसके लिए उन्होंने उन्हें 1 लाख रु जमीन के लिए और रजिस्ट्री के लिए 40 हजारों रुपए नगद दिए थे. ठगी का शिकार हुए एक और व्यक्ति मोहम्मद असद उल्लाह खान उर्फ आफताब आलम ने कहा कि उन्होंने 2 कट्ठा जमीन के लिए जाफरान को 4 लाख 40 हजार रुपए दिए थे,रजिस्ट्री एवं रिकॉर्ड लेकर कुल पांच लाख रुपये खर्च हो गई,जिस मालिक के नाम से जमीन बेचा गया,वह तीन वर्ष पहले मारा गया है ,1999 में वह जामीन पहले बेचा जा चुका था, अब जब वह अपनी जमीन पर काम करवाने जा रहे हैं, तो कोई तीसरा व्यक्ति आकर कहता है कि उन्होंने यह जमीन साल 1999 में ही खरीद ली थी.इस तरह ना जाने और कितने लोगों का पैसा उठाकर ठगा गया हैं, और जाफरान फिलहाल फरार है .पुलिस मामले की जांच में जुटी है.इधर मो0 जाफरान खान का मोबाइल स्विच ऑफ बताया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त