कादा रोड इलाके में अराजक तत्वों ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़

मारपीट के बाद पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत मे


दुर्गापुर के कादा रोड बस्ती इलाके की घटना





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 34 नंबर वार्ड अंतर्गत कादा रोड के स्टाफ क्वार्टर इलाके में मंगलवार मामूली विवाद को लेकर अराजक तत्वों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ मचाई. जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. आरोप है की अराजक तत्वों ने घर में घुसकर टोटो ,स्कूटी में तोड़फोड़ करते हुए घर में घुसकर अलमारी में रखे गहने एवम नगदी समान की चोरी कर ली.सूचना मिलते ही वारिया फाड़ी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची , एवम मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. जबकि घटने का मुख्य आरोपी सुशील यादव उर्फ बंडा घटनास्थल से फरार हो गया. उल्लेखनीय है कि फाड़ी के महज कुछ दूरी पर कलेक्टर यादव नामक व्यक्ति का शराब की दुकान है. आरोप है कि सुशील यादव अपने चार दोस्तो के साथ अक्सर शराब पीकर इलाके में रंगबाजी करता है. जिससे मोहल्ले वाले परेशान हैं. मंगलवार सुशील अपने दोस्तों के शराब पीकर गुजर रहा था. उसी दौरान कृष्णा डोम नामक व्यक्ति के साथ बहस हो गई. देखते ही देखते सुशील अपने दोस्त प्रदीप राय ,मैनेजर यादव, टुनटुन यादव के साथ कृष्णा एवम उसके भईयो के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा. जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. रामू डोम ने बताया कि बंडा शराब का सेवन पर घर में घुस कर परिवार के महिला, पुरुषो की पिटाई की है, जिससे घर के चार सदस्य जख्मी हुए है . उन्होंने घर में घुसकर अलमारी तोड़कर गहने एवं नगदी की चोरी कर ली है. इस बारे में तृणमूल बूथ अध्यक्ष फिरोज अहमद ने बताया कि बंडा यादव अपराधी प्रवृति का है . पहले भी इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. पार्षद रविंद्र राम ने बताया कि घटने की शिकायत मिली है. प्रशासन को दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करना चाहिए. फाड़ी इंचार्ज सौमेन बनर्जी ने बताया कि घटनास्थल से तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. लिखित शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त