बांकुड़ा-पंचायत चुनाव में छप्पा वोट दिया गया था. विशेष रुप से विष्णुपुर सब डिवीजन में .भाईपो के निर्देश के मुताबिक लोगों को नॉमिनेशन तक नहीं करने दिया गया एवं छप्पा वोट दिया गया. बांकुड़ा में भी एक ही स्थिति रही .जहां जहां भाजपा ने नामांकन दाखिल किया वहां -वहां तृणमूल की हार हुई है. पंचायत नगर पालिका चुनाव में भी धांधली हुई है. वोटों की लूट हुई है. यह लोग पहले से ही जय पराजय निश्चित कर देते हैं. ऐसा ही कहा विधानसभा के विरोधी दल के नेता एवं भाजपा के लड़ाकू नेता शुभेंदु अधिकारी का. मंगलवार को बांकुड़ा शहर के तामली बांध टैक्सी स्टैंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी वोटों की लूट हुई है. 11 वर्षों में पश्चिम बंगाल को एक यह बांग्ला में परिणत करने के उद्देश्य ममता बनर्जी ने जो प्रयास किया है उसके खिलाफ अभी तक विधानसभा में तो अभी तक कोई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम नहीं कर सकी है. जबकि त्रिपुरा और मणिपुर जैसे इलाकों में असेंबली में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लागू किया गया है. यह लोग आवश्यकता पड़ने पर नगरपालिका पंचायत चुनाव के जैसे यहां भी छप्पा वोट मार सकते हैं.

0 टिप्पणियाँ