आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जीतने से उत्साहित राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल के जनता को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए आसनसोल आ रही हैं। 28 जून को उनकी जनसभा आसनसोल के पोलो ग्राउंड में प्रस्तावित है। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। जनसभा के लिए स्टेज बनवाया जा रहा है। तृणमूल नेताओं का दावा है कि इस जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जूटेगी। जनसभा के दौरान दिक्कत न हो, इसके लेकर दर्शकों के लिए भी छावनी लगाया जा रहा है। रोड से स्टेज तक मोरम डालकर एक रोड बनाया गया है। तैयारी कैसे हो रही है। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक पोलो ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, पार्षद मौसमी बसु, अनिमेष दास, पार्षद राजेश तिवारी, तृणमूल के वरिष्ठ नेता प्रबोध राय ,भानु बॉस, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने चल रही तैयारियों का पूरा जायजा लिया। मंत्री मलय घटक ने जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। वही जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने और शौचालय की व्यवस्था को लेकर भी पूछताछ की। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य सह आसनसोल उत्तर विधानसभा प्रखंड एक के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदास चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा के साथ जनसभा में आने वाले लोगों के सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ