Slide 1 Slide 2 Slide 3

निमचा फांडी प्रभारी ने निमचा अंचल में किया पौधारोपण




 रांनीगंज– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रानीगंज थाना के निमचा पुलिस फाड़ी प्रभारी बिजन समाद्दार के नेतृत्व में निमचा फाड़ी अंतर्गत विभिन्न इलाकों में रविवार को एक सौ से अधिक पेड़ लगाए गए. इस मौके पर रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया, निमचा फाड़ी प्रभारी बिजन समाद्दार, एस आई अभिजीत मुखर्जी, महबूब आलम, बासुदेव मंडल, एएसआइ रॉबिनसन मंडल, निमचा के युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह, विकास सिंह, मुन्ना सिंह, शंकर नोनिया, संतोष नोनिया, जे के नगर बाजार व्यवसाई कमेटी के अध्य्क्ष गोविंद साव, सचिव संजय सिंह, आकाश चौधरी, पंकज यादव सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.मौके पर रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया ने कहा कि कोयलांचल में दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई एक पेड़ कटता है तो उसके स्थान पर दस पेड़ लगाने की जरूरत है. वहीं निमचा फाड़ी प्रभारी बिजन समाद्दार ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट देते हैं, जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है. इस समस्या को देखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंचल के सभी लोगों को साथ लेकर इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.साथ ही पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त