रानीगंज-पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणियों का मामला को लेकर शुक्रवार को रानीगंज के वार्ड नंबर 91 में गिरजापाड़ा की कई गलियों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा प्रवक्ता एवं भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा का विरोध किया. ज्ञात हो कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसके बाद उन्हें भाजपा प्रवक्ता के पद से निष्कासित कर दिया गया था. नूपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए।कहा कि उनके पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसलिए उक्त महिला को तत्काल सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. शहर के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकाली गयी और नूपुर शर्मा को सजा देने की मांग की.


0 टिप्पणियाँ