कमिश्नर ने किया हेल्प डेस्क काउंटर का उद्घाटन
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
दुर्गापुर: अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट परिसर के बाहर शुक्रवार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क काउंटर की शुरुआत की गई .काउंटर का उद्घाटन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार निलकांतम ने फीता काटकर किया. एयरपोर्ट के बाहर हेल्प डेस्क काउंटर खुलने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. पुलिस आयुक्त ( आईपीएस ) श्री सुधीर कुमार ने बताया कि अंडाल एयरपोर्ट देश का प्रमुख एयरपोर्ट है , इस एयरपोर्ट से देश के छह जगहों जैसे बंगलोर, हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी, चेन्नई की हवाई सेवाएं दी जाती है. हेल्पडेस्क काउंटर खुलने से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टिंग एवं सहित विभिन्न सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट से सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर विभिन्न जोन के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

0 टिप्पणियाँ