पश्चिम बर्दवान जिला शासक अरुण प्रसाद ने किया रानीगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का औचक निरीक्षण




रानीगंज -पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद रानीगंज के आलू गोरिया स्थित सरकारी अस्पताल का औचक परिदर्शन बुधवार को किया. इस दौरान एडीएम(हेल्थ) डॉक्टर अभिजीत शैवाले, एवं जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूनुस खान भी उपस्थित थे. जिला शासक अरुण प्रसाद ने वैक्सीन डोज एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी तरह की कोई कमी ना रहे ताकि लोगों का इलाज करने में चिकित्सकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े, इसी के मद्देनजर निरंतर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में दौरा किया जाएगा. एडीएम डॉक्टर अभिजीत शेवाले ने कहा कि स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में नए नए उपकरण प्रदान किए जाएंगे, मरीजों को किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. राज्य की मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कायम हो इसके मद्देनजर हम लोग काम कर रहे हैं. रानीगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय अभूतपूर्व भूमिका इन सभी अधिकारियों ने निभाई है. जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूनुस खान ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि 24 घंटे किसी भी तरह की कोई असुविधा होने से वे मुझे फोन कर सकते हैं मेरा प्रयास रहेगा कि निरंतर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था और भी उन्नत बनाई जा सके.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त