बिजली आपूर्ति की मांग पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया घेराव

दुर्गापुर के बंद पड़े एचएफसीआई कालोनी की घटना






 दुर्गापुर : दुर्गापुर के मोचीपाडा संलग्न बंद पड़े हिंदुस्तान फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएफसीआई) कॉलोनी स्थित आवासन प्रभारी गौतम विश्वास के घर के समीप मंगलवार बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सेवानिवृत्त श्रमिकों एवं उनके परिजनों ने प्रदर्शन किया, एवं बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की. सूचना पाकर न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सैनिकों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया. उल्लेखनीय है कि बीते 2004 में हिन्दुस्तान फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, का दुर्गापुर में उत्पादन बंद हो गया था. कारखाना बंद हो जाने से कई श्रमिकों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिए गए थे. लेकिन उसके बाद भी एचएफसीआई कॉलोनी में 160 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. आरोप है की कालोनी में बार बार बिजली आपूर्ति ठप होने से कर्मियों को रहने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.कर्मियों ने बताया कि कॉलोनी में बुनियादी सुविधा बहाल करना कॉलोनी के प्रभारी के अधीन रहता है. लेकिन प्रभारी सेवाएं सुचारू तरीके से बहाल नहीं करते है. जिससे कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों लोगों का बुरा हाल है. कालोनी में अगर बिजली सेवाओं को ठीक नही किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा एवं मांगों को लेकर दिल्ली तक भी जाएंगे. कंपनी द्वारा कालोनी में रहने हेतु एक लाख 98 हजार रुपये करके लिए गए है. अब आवास प्रभारी उन्हें आवास छोडऩे को कह रहे हैं. जो श्रमिको के लिए संभव नहीं है, सेवानिवृत कर्मचारी आवास क्यों छोड़ेंगे? वे कहाँ जाएंगे? आवास के प्रभारी गौतम विश्वास ने कहा कि मामले को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर