आसनसोल : पांडेश्वर में हुए बम धमाके को लेकर पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पांडेश्वर में पुराने श्मशान घाट के पास जो बम धमाका हुआ है। यह गंभीर चिंतन का विषय है। आप इससे अंदाजा लगाइए कि बम विस्फोट हुआ तो चार कमरे का बना मकान के सभी कमरे उड़ गए। आखिर यह बम किसने रखा था। इसके पीछे कौन है। इसके लिए हम लोग गृह मंत्री को पत्र लिखे हैं।मामले से अवगत कराएं हैं। केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि इसको लेकर एनआईए जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्या शासक दल केवल पंचायत चुनाव में इनका उपयोग करने के लिए कहीं भी बम रखने के छूट दे देंगे। आज जबकि राज्य के मुख्यमंत्री दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक कर रही है। ऐसे समय में यह बम धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कार्य कर रहे हैं। वह किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं हो ससकते। क्योंकि ये लोग राज्य और देश का नुकसान पहुंचा रहे हैं।इसलिए वहां जो भी सबूत है। उसे संजोकर रखा जाए। ताकि एनआईए जांच में कोई बाधा न पहुंचे। इसके पीछे जो लोग भी हैं। उनको जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाई जाए।

0 टिप्पणियाँ