भारत के प्रथम कोयला खनि अंचल नारायनकुड़ी में बनाई गयी कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया



रानीगंज-भारत के प्रथम कोयला खनि नारायण कुड़ी माँ मथुरा चंडी पीठ स्थान में जिला परिषद की ओर से नवनिर्मित कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन पश्चिम बर्दवान जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी ने की. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी,नारायनकुड़ी हेरिटेज कमिटी के अध्यक्ष भूतनाथ मण्डल, सचिव गौतम चौधरी ,कमेटी के सदस्य अरविंद सिंघानिया , एगरा ग्राम पंचायत प्रधान रीना दास ,उप प्रधान रूमा बाउरी प्रमुख उपस्थित थे.

 यह कम्युनिटी हॉल जिला परिषद के फण्ड से 44 लाख रुपये की लागत से बनाई गयी है, जिसमें 400 लोगों की बैठने की क्षमता होगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभद्रा बाउरी ने कहा की विश्वकवि रविन्द्र नाथ टैगोर के पितामह प्रिंस द्वारकानाथ टैगोर की कर्म स्थली के रूप में यह स्थान जानी जाती है,देश के प्रथम कोयला खनि कर एंड टैगोर के नाम से यहां कंपनी खोली गयी थी. यह स्थल आज एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है ,एगरा ग्राम पंचायत इलाके के लोगों के लिए यह कम्युनिटी हॉल काफी उपयोगी साबित होगा .इलाके में पीने की पानी की समस्या है,उसे जल्दी दूर करने का प्रयास की जाएगी. पितामह टैगोर के कर्म भूमि पर इस कम्युनिटी हॉल का बनाया जाना विशेष महत्व रखता है,यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अलावा सामाजिक कार्य विवाह,पूजा पाठ आदि कार्यक्रम की जा सकेगी. पूर्व सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर इस स्थान को तीन वर्ष पूर्व हेरिटेज स्थल के रूप में घोषणा की गयी है.अड्डा द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व डेढ़ करोड़ की राशि से इसका सौंदर्यीकरण किया गया है. इस क्षेत्र के लोग इस कम्युनिटी हॉल का लाभ उठाएंगे. इस अवसर पर नारायण कुड़ी हेरिटेज कमिटी के अध्यक्ष भूतनाथ मंडल ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है, लंबी लड़ाई के बाद इस स्थल का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार आगे आया हैं. हम लोग पिछले 40 वर्षों से इस क्षेत्र को धरोहर(हेरिटेज) घोषित करने के लिए प्रयास करते रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद इस अंचल का विकास कार्य शुरू हुआ और अड्डा के चैयरमेन सह पूर्व विधायक तापस बनर्जी की अभूतपूर्व भूमिका से इस स्थल को हेरिटेज के रूप में घोषणा की जा सकी है,एवं इसके सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ प्राप्त हो पाये है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर