इंडिया पावर के करंट लगने से ट्रक चालक की हुई मौत






रानीगंज - रानीगंज थाना अंतर्गत मंगलपुर इलाके में स्थित पटियाला ढाबे के ऊपर इंडिया पॉवर लिमिटेड का हाईटेंशन तार टूट कर गिर जाने से एक वाहन चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई .घटना के बारे में ढाबे के मालिक मनजोत सिंह ने कहा कि निजी बिजली कंपनी इंडिया पावर का हाईटेंशन तार उनके ढाबे के उपर से गुजरा है, उन्होंने बताया कि इस बाबत कई बार इंडिया पावर कंपनी से इस तार की मरमत के लेकर बात की गई है ,लेकिन उन्होंने इस संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की .आज अचानक हाईटेंशन तार टूटकर इन के ढाबे के ऊपर गिर पड़ा उस वक्त वहां तेजिंदर पाल सिंह नाम का एक वाहन चालक बैठा हुआ था जो कि उस बिजली के तार की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई .मृतक पंजाब के पटियाला का रहने वाला था. ढाबे के मालिक मनजोत सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई .पुलिस की टीम मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन उन्होंने इंडिया पावर कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना होने के तुरंत बाद उनको जानकारी दी गई थी लेकिन उनके अधिकारी घटना के करीब दो से ढाई घंटे बाद आए और आने के बाद भी उन्होंने इस तरह की भाव भंगिमा दिखाए मानो उनकी कोई गलती नहीं है, जो अधिकारी आए थे उन्होंने घटना की जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार करते हुए कहा कि कंपनी के उच्च अधिकारी ही इस मामले के बारे में जो करना है करेंगे मनजोत सिंह ने कहा कि उनकी दो प्रमुख मांगे हैं. एक तो आज एक घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन कल फिर इस तरह की घटना हो सकती है जिसमें और ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है इसलिए उन्होंने इंडिया पावर कंपनी से सुरक्षा की मांग की साथ ही उन्होंने मृतक वाहन चालक तजिंदर पाल सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की.दूसरी और इंडिया पॉवर के अधिकारियों का कहना है,की कंपनी के नियम अनुसार मुवाअज़ा प्रदान की जाएगी,वहीं तार के नीचे कवर लगाई जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर