जामुड़िया : जामुड़िया में तृणमूल की गुटबाजी का नजारा पुनः एक बार सोमवार को तब देखने को मिला ,जब चाकदोला मोड़ में एक विरोध रैली को लेकर किसी घटना के अंजाम को भांपते हुए एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल और कामबैट फोर्स तैनात किया गया था. अंत में तथागत पांडेय द्वारा उन्हें समझाने बुझाने के पश्चात तृणमूल कार्यकर्ता जुलूस को पथसभा कर कार्यक्रम का समापन किया .दअरसल शनिवार को जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह के नेतृत्व में खास केंदा से ममता बनर्जी के निर्देश पर मनरेगा के बकाया राशि भुगतान के लिए जुलूस निकाली गयी थी,पुनः उसी मुद्दे को लेकर बीजू बनर्जी,संदीप सिन्हा एवं अशोक चटर्जी के नेतृत्व में सोमवार को एक जुलुश चाकदोला मोड़ से बहादुरपुर मोड़ तक निकाली गई. हालांकि जामुड़िया विधायक हरे राम सिंह ने इस जुलुश को ही तृणमूल का कहने से इनकार कर दिया.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्देश था ,कि एक ब्लॉक में सिर्फ एक ही जुलूश निकाली जाएगी,इसके बावजूद भी जुलश निकाले जाने की खबर मिली है,फिलहाल मैं कोलकाता में हूँ, जामुड़िया जाने के बाद ही कहा जा सकता है.
इस दौरान बीजू बनर्जी, संदीप सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस महीने की 5 और 6 तारीख को केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकारों को वंचित किए जाने के खिलाफ पश्चिम बंगाल के हर ब्लॉक में विरोध जुलूस निकालने की घोषणा की थी इसी क्रम में उन्होंने जुलूस का आयोजन किया, .लेकिन उन्होंने जुलूस निकालने की बजाय , सभा के जरिए जुलूस चाकदोला मोड़ पर खत्म कर दिया.
अशोक चटर्जी ने कहा कि उन्होंने टीएमसी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर जुलूस को रोका है. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व कुछ दिनों में उनके साथ बैठेंगे . हालांकि उन्हें बताया गया कि तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जुलूस को रोका गया.



0 टिप्पणियाँ