रानीगंज- भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मृत्यु दिवस गुरुवार को रानीगंज भारतीय जनता पार्टी मंडल एक के अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में ब्राह्मण धर्मशाला में पालन किया गया. 23 जून 1953 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, उनको एक महान राजनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता हैं.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ईमानदार और और सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी थे.इस मौके पर जिसमें प्रत्येक वार्ड के भाजपा कर्मियों ने, हिस्सा लेकर उनको स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. स्मरण सभा के दौरान देबजीत खां, सुनीता कयाल, सभापति सिंह, शमशेर सिंह, रवि केसरी, राधेश्याम भगत, किशन कुमार मंडल और विवेक बाउरी आदि उपस्थित रहें.


0 टिप्पणियाँ