रानीगंज-91 नंबर वार्ड गिरजा पाड़ा निवासी अनन्या दास गुप्ता ने माध्यमिक की परीक्षा में 691 अंक लाकर, पूरे पश्चिम बंगाल में तीसरा रैंक हासिल कर,पूरे शिल्पांचल के साथ पूरे राज्य का सर गर्व से ऊंचा कर दिया हैं. जिसके बाद से ही उसे बधाइयां देने का तांता शुरू हो गया. बड़े-बड़े नेताओं के साथ, कई पुलिस अधिकारी, निगम अधिकारी उन्हें बधाइयां देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में रानीगंज के नव.नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवजीत खां, रवि केसरी और उनके भाजपा के समर्थक गण अनन्या के आवास स्थान पर पहुंचे और उसे मिठाईयां और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए, उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.


0 टिप्पणियाँ