Slide 1 Slide 2 Slide 3

नगर निगम के कार्यों की समीक्षा को लेकर मेयर ने अपने परिषद सदस्यों के साथ की बैठक





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने एक बैठक की। जिसमें घोषित उपमेयर और अभिजीत घटक, वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी नवनिर्वाचित मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, मानस दास, इंद्राणी मिश्रा, देवेंन्दू भगत और सुब्रतो अधिकारी के साथ नगर निगम के अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे। इस बैठक के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है। उस कार्य के समीक्षा को लेकर आज बैठक की गई। जिसमें गारूई नदी के सफाई कार्य, राजस्व वृद्धि के लेकर कर उगाही, साइकिल स्टैंड के टेंडर अन्य मुद्दे पर विस्तृत रूप से चर्चा हुआ। उन्होंने कहा कि गारूई नदी के कारण आसनसोल के जनता ने पिछले वर्ष देखा की बरसात के पानी के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई थे़ी। इसलिए आसनसोल नगर निगम ने यह संकल्प किया कि गारूई नदी को हम लोग अवश्य सफाई कार्य करवाएंगे। उसको बेहतर ढंग से सुंदरीकरण भी किया जाएगा। ताकि आसनसोल के लोगों को बाढ़ से निजात दिलवाया जाएगा। इसको लेकर पिछले डेढ़ माह से गारूई नदी का सफाई कार्य चल रहा था।लेकिन बरसात शुरू हो जाने के कारण क्या कार्य बंद किया गया है। बरसात के बाद फिर पूरा रूप से गारूई नदी को साफ करवाया जाएगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जो लोग यह कर रहे कह रहे हैं कि उनके वार्ड में गारूई नदी की सफाई कार्य नहीं हो रही है। तो वे क्षुद्र राजनीति कर रहे हैं।क्योंकि हम लोगों ने नीचे से पहले सफाई कार्य शुरू किया है और अंत तक गारूई नदी की सफाई होगी। उसमें हमारा वार्ड तुम्हारा वार्ड का कोई मामला नहीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जल समस्या का मुख्य कारण यह है कि कुछ इलाकों में पीएचई के द्वारा जलापूर्ति की जाती है और कुछ इलाकों में नगर निगम के द्वारा जलापूर्ति की जाती है। लेकिन हम लोगों ने आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में नगर निगम के द्वारा जलापूर्ति करने के लिए डीपीआर दिए थे। जिसमें 425 करोड़ रुपया की लागत आएगी यह डीपीआर अनुमोदित हो चुका है जैसे ही पैसा आएगा। वैसे कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हम लोग की प्रयास है कि हम लोग आसनसोल के नागरिकों को बेहतर से बेहतर परिसेवा प्रदान करें। चाहे वह सफाई कार्य हो, या जलापूर्ति या सड़क मरम्मतिकरण या स्वास्थ्य की सुविधा हर क्षेत्र में बेहतर सेवा देने को लेकर आसनसोल नगर निगम प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त