तृणमूल ने लगाया रक्तदान शिविर, 23 यूनिट रक्त संग्रह




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड अंतर्गत सुगम पार्क स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में वार्ड टीएमसी कमेटी के द्वारा शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस वक्त को आसनसोल जिला अस्पताल के रक्त कोष में जमा किया गया। इस मौके पर राज्य के कानून और लोक निर्माण विभाग के मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने इस शिविर का उदघाटन किया। इसके साथ ही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, घोषित उपमेयर वशिमूल हक, जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजीत चटर्जी, पार्षद गुरुदास चटर्जी, श्रावणी मंडल, अशोक रुद्र, उत्पल सिन्हा, सीके रेशमा, अर्जुन माजी के अलावा टीएमसी कार्यकर्ता पिंटू राय, गायत्री घोष, कविता बनर्जी, सुब्रतो मिश्रा आदि उपस्थित थे।इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि रक्त के कारण पूरे देश में किसी भी व्यक्ति का जान ना जाए। इसके लिए रक्त आंदोलन को और तेज करना होगा। आज विज्ञानिक युग आ गया है। पहले एक यूनिट रक्त देने से एक व्यक्ति कहीं जान बचाया जा सकता था।लेकिन आज वैज्ञानिकों ने रक्त का पृथकता करके अब 1 यूनिट रक्त से 3 मरीजों का जान बचाया जा सकता है। यह आसनसोल वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि आज से 4 वर्ष पहले ममता बनर्जी ने आसनसोल जिला अस्पताल में पृथकता मशीन उपलब्ध करवा दी है। आज जो यहां से यदि 30 यूनिट रक्त जायेगा तो 90 मरीजों का जान बचाया जा सकता है। इसलिए रक्त आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर