2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के 25 सांसद जीतेंगे- लॉकेट चटर्जी




आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के संपत्ति है। कार्यकर्ताओं ने 2019 में 18 सांसदों को जीताये। वर्ष 2021 में 77 विधायकों को जिताए। वही कार्यकर्ता वर्ष 2024 में 25 सांसद को जिताएंगे। भले ही तृणमूल कांग्रेस नगर निगम पंचायत चुनाव में हिंसा और बुथ दखल के माध्यम से चुनाव जीत ले। लेकिन लोकसभा चुनाव में इस बार बंगाल से भाजपा के 25 साल तक जीतेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव हो या लोकसभा चुनाव वे चुनाव के मैदान में टीएमसी से आंख से आंख मिलाकर उतरेंगे। उक्त दावा भारतीय जनता पार्टी के सांसद लॉकेट चटर्जी ने सोमवार को आसनसोल भाजपा जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। केंद्र सरकार के 8 साल के पूरा होने पर 8 सालों के उपलब्धियों के बताने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसनसोल पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने केंद्र के भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के 8 वर्षों के उपलब्धियों के बारे में बताई। केंद्र सरकार के द्वारा जनहित के लिए लागू की गई परियोजनाओं के बारे में बताइ। वही धारा 370 हटाने तीन तलाक कानून को खत्म करने पर भी चर्चा की। वहीं उन्होंने एक प्रश्न के जबाब में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के आत्ममंथन की जो बात कही है। उसका मैं समर्थन करती हूं। इससे पार्टी कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत होगा। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में एक पुल उद्घाटन के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल को अपने पैतृक संपत्ति समझती हैं। जिस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार ने 60% यानी ₹26 करोड़ दिया था। जबकि राज्य सरकार का 18 करोड़ रुपया लगा। उसके किसी प्रतिनिधि को उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया गया जबकि केंद्र सरकार के द्वारा जो भी उद्घाटन कार्य होता है उसमें राज्य सरकार को भी शामिल किया जाता है। इसके बावजूद भी ममता बनर्जी ने रेल मंत्रालय या सांसद किसी को ना भुला कर स्वयं उद्घाटन कर दी। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री यह नहीं चाहती है कि राज्य की जनता को यह जानकारी हो कि इसमें केंद्र सरकार का भी पैसा लगा है। लेकिन राज्य की जनता सब समझ रही है। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्रियों के सीबीआई के द्वारा जांच किए जाने के मुद्दे पर कहीं कि जिस बंगाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक से एक महान विभूतियों को दिया है। जिस पर हम लोग गर्व करते हैं।बंगाल में शिक्षा का एक अलग स्थान है। उस बंगाल के शिक्षा मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। करोड़ों करोड़ों रुपया का घोटाला हुआ। असंवैधानिक रूप से भर्ती की गई।यह शर्मनाक है। इस मौके पर आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे निर्मल कर्मकार प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह आशा शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त