रानीगंज-रानीगंज के आमरासोता ग्राम पंचायत अंतर्गत बांसड़ा ग्राम के दुर्गा मंदिर पाड़ा में 150 साल पुरानी दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार समारोह बुधवार श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ.बुधवार इलाके की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ,जहां मंदिर प्रांगण से विभिन्न वादययंत्रों, ढाक ढोल के साथ बांसड़ा स्तिथ बांध पहुंची और यहां पवित्र जल संग्रह कर अंचल की परिक्रमा कर वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई.इसके बाद पुरोहित कार्तिक मुखोपाध्याय, सजन पुरोहित द्वारा होम यज्ञ और चंडी पाठ किया गया. मंदिर के इस अनुष्ठान में हजारों की संख्या में भक्त इकट्ठे हुए.इस दौरान प्रसाद भी खिलाए गए. बता दे की बांकुड़ा के अर्ध ग्राम पंचायत के भुलुई ग्राम स्थित अष्टलाइका दुर्गा मंदिर के अंश को ही यहां स्थापित किया गया है. अष्ट लाइका दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान स्थानीय भक्त अपने मन्नत को पूरा करने के लिए पहुंचते हैं.चक्रवर्ती परिवार की तरफ से बुधवार की गई इस पूजा में गांव के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंचे हुए थे.



0 टिप्पणियाँ