जामुड़िया-श्री गोपाल कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड और आसनसोल दुर्गापुर राउंड टेबल इंडिया शाखा द्वारा संयुक्त रूप से पिछले तीन दिनों से जामुड़िया के औद्योगिक अंचल ब्लॉक 2 में तथा रांनीगंज के शहरी इलाके एवं दुर्गापुर तथा उखड़ा के 12 हजार बच्चो को होर्लिक्स प्रदान किया गया. बुधवार को जहां दुर्गापुर एवं उखड़ा में जबकि गुरुवार को जामुड़िया के धसल एवं कुनुस्टोरिया में वितरित किये गए,जबकि शुक्रवार को रांनीगंज के शहर अंचल के बच्चो को होर्लिक्स प्रदान की जायेगी. यह जानकारी राउंड टेबल इंडिया के सदस्य सिदार्थ सारडा ने दिया.गुरुवार को बच्चो को यह होर्लिक्स आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के हाथों प्रदान की गई .जबकि इस अवसर पर रानीगंज बोरो की पूर्व चेयरमैन संगीता सारडा मुख्य रूप से उपस्थित थे . पूनम सिन्हा ने राउंड टेबल इंडिया के द्वारा बच्चों को हॉर्लिक्स प्रदान किए जाने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिन बच्चों के अभिभावक आर्थिक कमी के कारण प्रोटीन युक्त इन वस्तुयों को प्रदान नहीं कर पाते हैं उस स्थान पर राउंड टेबल इंडिया के द्वारा किया गया यह कार्य अति सराहनीय है. इससे एक और जहां कुपोषित बच्चे स्वस्थ होंगे वही समाज को एक स्वस्थ समाज मिलेगी . आसनसोल दुर्गापुर राउंड टेबल इंडिया शाखा के अध्यक्ष अरिहंत बोरार ने कहा कि उन्होंने 26 जून से स्कूली बच्चों को कुल 12,000 हॉर्लिक्स वितरित किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह संगठन देश के सात शहरों और हमारे देश के करीब 125 शहरों में दुर्गापुर में भी है.
इस मौके पर संस्था की और से उमंग डोकानिया, उदित डोकानिया, करमजीत सिंह, स्नेहा सारदा आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ