Slide 1 Slide 2 Slide 3

अजय नदी में नहाने के दौरान 12 साल का एक बच्चा डूब जाने से केंद्रा में सनसनी




पांडवेश्वर --- अजय नदी में नहाने के दौरा 12 साल का एक बालक डूब गया। स्थानीय लोगों ने डूबने का आरोप अवैध बालू खनन को बताया । स्थानीय सूत्रों के अनुसार पांडवेश्वर केन्द्रा डोम पाडा का एक 12 वर्षीय लड़का अनिमेष बाध्यकर अपने मित्रों के साथ पांडवेश्वर अजय नदी के किनारे मेटल धौडा घाट पर स्नान करने गया था। जब वह नहाने के लिए नदी में गया ,अनिमेष अचानक डूब गया।, किशोर को बचाने के लिए इलाके के लोग नदी के किनारे पहुंचे. इसकी जानकारी पांडवेश्वर थाने की पुलिस और बीरभूम जिले के खैराशोल थाने की पुलिस को दी गयी. घण्टो बीत चुके हैं लेकिन किशोर का अभी तक कोई पता नही मिल पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरभूम जिले के रेत व्यापारियों और पश्चिम बर्दवान जिले के पांडबेश्वर के रेत व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से रेत निकालने के कारण यह दुर्घटना हुई है। खबर मिलते ही केंद्रा तृणमूल कांग्रेस की नेता जमुना धीबर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जो लोग इस रेत व्यापारी से जुड़े हैं वे इसे देखें. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इस घटना से केंद्रा मेटल धौडा क्षेत्र में मातम छाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त