डंपर ने दो दुकान सहित एक ऑटो को टक्कर मारी, लाखों का सामान नष्ट, ड्राइवर खलासी घायल



आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट पुलिस पश्चिम बर्दवान जिले में सड़क दुर्घटना की दर को कम करने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है। बावजूद इसके सड़क दुर्घटना का ग्राफ घटने के अपेक्षा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन शिल्पांचल में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो रही है। ऐसे में शुक्रवार के तड़के 3:30 बजे के लगभग आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के पंचगछिया तिकोना मोड़ के समीप गिट्टी से लदा एक हाईवा डंपर दो दुकाने की दीवारों को तोड़ती हुई पास खड़ी एक ऑटो को ठक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो दुकानों का दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। साथ ही उसमें रखे सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। वही दुर्घटना के कारण चालक और खलासी डंपर के केबिन में ही फंस गए। डंपर का शीशा और खिड़की तोड़कर दोनों को निकाला गया। दोनों घायल हो गए थे। इसकी सूचना कन्यापुर फाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खलासी एवं चालक को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। जहां खलासी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।इस घटना मे सोहम टेलीकॉम नामक एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान, एक बिजली के उपकरण बेचने वाले दुकान और एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसमें लाखों रुपए के नुकसान हुई है। इस संबंध में बताते हुए सोहम टेलीकॉम के मालिक सोहन साव ने कहा कि आज सुबह 3:30 बजे के लगभग जोरदार आवाज हुई। जब वहां आकर देखें तो एक डंपर उनके दुकान के दीवार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। हमें इंसाफ चाहिए। जबकि इलेक्ट्रॉनिक बिजली के उपकरण बेचने वाले संदीप कर्मकार ने कहा कि घटना के समय वह वहां नहीं थे। सुबह आए तो देखें कि उनका दुकान भी टूट गया है और दीवार के मलबे में बहुत सारा सामान दब गया है। जबकि ऑटो चालक ने कहा कि उनका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनका कमाने का जरिया यह ऑटो ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान