नरसमुंदा कोलयरी खदान सुरक्षा की मांग पर श्रमिकों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन का किया घेराव




आसनसोल : सोदपुर एरिया के नरसमुंदा कोलयरी के श्रमिकों ने नरसमुंदा कोलयरी बचाओ कमेटी के बैनर तले शुक्रवार को कोलयरी परिसर में प्रदर्शन किया और प्रबंधन का घेराव कर नरसमुंदा कोलयरी के खदान के सुरक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान पानी के वजह से नरसमुंदा कोलयरी डूब गई थी। जिसके कारण 6 महीना उत्पादन कार्य ठप रहा। अब फिर मानसून आने वाला है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी खदान डूब ना जाए। इसको लेकर हम लोग प्रबंधन से यह मांग कर रहे हैं कि नरसमुंदा कोलयरी को बचाने के लिए जो आवश्यकता है उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं ग्रुप के अभिकर्ता आरपी पांडे ने कहा कि पिछले वर्ष अवैध खदान के कारण नरसमुंदा कोलयरी डूब गया था। इस बार वहां भराई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?