पांडवेश्वर ---(मंथन पासवान)बुधवार को पांडवेश्वर विधानसभा के तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती अपनी मां की पुण्यतिथि पर घर में वार्षिक समारोह के बाद खांद्रा वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धाओं के साथ समय बिताये .
विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती बुधवार को अपनी दिवांगत मां की पुण्य तिथि पर पूजा और श्रद्धांजली देकर खांद्रा उदवर्तन सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन वृद्धाश्रम पहुंच कर वहां रहने वाले वृद्धाओं को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया, साथ ही सभी के लिए खाने की व्यवस्था किया. विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की मां बासंती देवी आज ही के दिन 1996 को निधन हो गया था, तब से हर साल इस दिन घर में ही नियमानुसार वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाता है. इस बार भी कोई अपवाद नहीं था. वह सारे कामों के बीच इस दिन घर में वार्षिक अनुष्ठान में मौजूद रहे. समारोह के अंत में वह खांद्रा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। लंबे समय से वहां के निवासियों के साथ नहीं मिले थे।ल. इस दिन नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती की पहल पर वृद्धाओं के लिए भोज का आयोजन किया गया था. साथ ही उन्हें गुलाब का फूल सौंपे गए। उन्होने कहा कि जो वृद्धाश्रम में वृद्ध हैं वे मेरे माता-पिता के समान हैं। उनके साथ समय बिताना सौभाग्य की बात है। उन्होंने उनसे यह भी वादा किया कि जब भी उन्हें समय मिलेगा वह आश्रम आएंगे।

0 टिप्पणियाँ