रानीगंज-रानीगंज के नेशनल हाईवे 60 पर स्थित अमृत कुंज आश्रम में रोजाना ही सैकड़ो गरीब जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है.रविवार भी गरीब जरूरतमंदों को भोजन करवाया जा रहा था, इस दौरान आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी समाजसेवीका पूनम सिन्हा भी मौजूद थी.पूनम सिन्हा ने इस दौरान गरीबो को पूड़ी सब्जी,मिठाई एवं फल प्रदान करते हुए कहा कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी, कई लोगों ने नौकरी खो दी, ऊपर से दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान हो गई है.ऐसे समय में गरीबों की मदद करना अति सराहनीय कार्य है. पूनम सिन्हा ने कहा कि मुझे यहां आकर काफी सुकून मिला है. इस अवसर पर रांनीगंज बोरो की पूर्व चैयरपर्सन संगीता सारडा ने कहा की इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि इस शहर में कोई भी व्यक्ति रात में भूखा नहीं सोता है,यहां इतने दाता है,अमृत कुंज आश्रम में वर्षो से रोजाना काफी लोगो को भोजन प्रदान की जाती है. समाजसेवीका सुनीता लोहारुवाला ने कहा कि हमारी सेवा को को लोग ग्रहण कर रहे हैं, ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे देश के एक भी लोग भूखे ना रहे.
अमृत कुंज आश्रम के सेवक मुरारी बुचासिया ने कहा कि गुरु नरहरी नाथ जी महाराज ने अमृत कुंज आश्रम की स्थापना की थी, जिसकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुरु जी ने प्राण प्रतिष्ठा करवाए थे. गुरुजी ने से रानीगंज शहर के लोगों को नियमित भोजन कराने का निर्णय लिया था, और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर सैकड़ों लोगों को भोजन इस आश्रम के द्वारा करवाया जाता है.इस अवसर पर कन्हैया जगनानी, किशोर बुचसिया,सिम्मी खेमका,सपना जगनानी,धनपत बुचसिया सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ