आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने किया दुआरे सरकार प्रकल्प का परिदर्शन







 रानीगंज - बंगाल राज्य सरकार का दुआरे सरकार प्रकल्प के तहत लगाए गए शिविर का परिदर्शन करने सोमवार को आसनसोल लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा रानीगंज के सीआरसोल राज हाई स्कूल पहुंची. इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी अरविंद लुहारूवाला, आसनसोल नगर निगम के 36 नंबर वार्ड के पार्षद दिवेन्दु भगत ,रानीगंज बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर इंद्रजीत कोनार सह अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे .श्रीमती सिन्हा ने दुआरे सरकार में लगे सभी स्टालों  का अवलोकन किया. वहीं स्वास्थ्य  के लिए लगाए गए शिविर में उन्होंने अपने ब्लड प्रेशर चेक करवाएं. पूनम सिन्हा शिविर में आए लोगों से  बातचीत किया एवं उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसी भी राज्य सरकार की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है जितनी अच्छी व्यवस्था पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की है .इस दुआरे सरकार प्रकल्प के तहत जनता को सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार जनता के पास पहुंच रही है, एवं उनके तमाम प्रकल्प जैसे कन्या श्री,रूप श्री,स्वास्थ्य साथी आदि की सुविधा एक ही छत के नीचे प्रदान करने प्रयास किया जा रहा है. उनसे यह पूछे जाने पर कि इसके पूर्व के यहां के सांसद बाबुल सुप्रियो अपने संसदीय इलाके में काफी कम दिखते थे एवं लोगों की भारी शिकायत रहती थी एवं संजोग से वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मुंबई के है, ऐसी स्थिति में लोग उनसे क्या उम्मीद करेंगे,क्या वह अपने संसदीय क्षेत्र में  उपलब्ध रहेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा की संसदीय चुनाव में जीत के पश्चात अब तक वह दो बार यहां आ चुके हैं, वह बीते एक सप्ताह अपने संसदीय क्षेत्र में थे एवं  उनके जाने के पश्चात फिलहाल मै संसदीय क्षेत्र के  लोगों के समस्याओं से अवगत हो रही हूं. उन्होंने अपनी सेलिब्रिटी पुत्री सोनाक्षी सिन्हा के आसनसोल संसदीय क्षेत्र लोगो द्वारा एक नजर देखने के लिए आसनसोल आने के संबंध में कहा कि वह अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में जरूर एक बार आएगी एवं लोगों को निराशा नहीं करेगी. इस दुआरे सरकार प्रकल्प के तहत जहां  राज्य सरकार के सभी प्रकल्प के स्कूलों में लगे शिविर में अपने सुविधाएं ले रहे थे,वहीं  प्रात से ही लोग आधार कार्ड सुधार करने  लिए शिविर में इंतजार करते नजर आए. इस संबंध में रानीगंज पोस्ट मास्टर निलय दास से बात करने पर उन्होंने लगभग 2:30 बजे रानीगंज पोस्ट ऑफिस से आधार कार्ड सुधार करने के अधिकारी को  भेजने के बात कहा. रानीगंज बोरो के इंजीनियर इंद्रजीत कोनार ने बताया कि सोमवार को रानीगंज के 6 स्थानों में दुआरे सरकार प्रकल्प  के तहत शिविर लगाई गई जहां  लगभग 10 हजार से भी  अधिक लोगों ने इसके लाभ उठायें. पार्षद दिबेन्दू भगत ने बताया इसके पूर्व लगने वाली शिविर में रात्रि 9 -10 बजे तक लोगों की भीड़ जमी रहती थी, पर धीरे-धीरे लोगों को सरकारी सुविधाएं मिलने से  लोगों को पहले की तरह भीड़ नहीं होती है. उन्होंने बताया कि लोग ममता बनर्जी के  कार्य से बेहद खुश है, इसका नजारा इस दुआरे सरकार प्रकल्प के तहत देखने को मिल रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर