ईस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित स्कूलों को बंद करने के खिलाफ ईआरएमयू का डीआरएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन






आसनसोल : ईस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित स्कूलों को बंद करने के विरोध में अब ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भी मैदान में उतर गया है। शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा रेलवे स्कूलों को बंद करने के नोटिस देने के खिलाफ डीआरएम कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ईआरएमयू के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के एक पदाधिकारी सुधीर राय ने कहा कि ईस्टर्न रेलवे के द्वारा बिना यूनियन से बात किए हुए। एक तरफा फैसला ले लिया गया। यह नोटिस जारी कर दी गई की ईस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित स्कूलों में नामांकन नहीं होगी और स्कूल बंद कर दिया जाएगा। यह सरासर अन्याय है। क्योंकि नियम के अनुसार जिन स्कूलों में है 50% से नीचे रेलवे कर्मी के बच्चे पढ़ेंगे उनकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड या जनरल मैनेजर को भेजा जाता है। उस स्थिति में रेलवे बोर्ड स्कूल चलाने या बंद करने का निर्णय लेता है। जबकि आसनसोल में चल रही सभी स्कूलों में 52% से अधिक रेलवे कर्मियों के बच्चे पढ़ रहे हैं। ऐसे में स्कूल को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। डीआरएम इन स्कूलों को बिना रिपोर्ट लिए स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिए। जिसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लेकर जितना वृहद आंदोलन करना पड़े। हम लोग करने के लिए तैयार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर