कांग्रेस समर्थित कमेटी ने हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य जांच में गड़बड़ी के शक पर जिला शासक को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल - कांग्रेस समर्थित नौजवान अहले सुन्नत कमेटी के सचिव शाह आलम के नेतृत्व में मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें 2022 में हज के लिए जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर सवालिया निशान लगाया गया है.साथ ही इस पर रोक लगाने और कार्यवाही करने की मांग की गई है. ज्ञापन सौंपने के बाद शाह आलम ने बताया कि 2022 हाजियों को हज करने के लिए रवानगी होने वाली है. इसके लेकर पिछले शुक्रवार को हज पर जाने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. जिसे सैयद अफरोज नामक एक व्यक्ति में करवाया.वह अपने आप को हज कमेटी का सदस्य कहते हैं. लेकिन जहां तक मुझे पता है कि वह हज कमेटी के किसी भी पद पर नहीं है. खैर जो भी हो लेकिन हज में जाने वाले लोगों के यदि स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है,तो वह तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में क्यों होगी. उसे किसी क्लब या अन्य जगह शिविर लगाकर कराई जानी चाहिए. वही स्वास्थ्य जांच के लिए जिन डॉक्टरों को लाया गया था. डॉक्टर समीर और डॉक्टर जीशान वे झोला छाप डॉक्टर हैं. उनके पास डॉक्टरी का कोई प्रमाण पत्र नहीं है.यह हज में जाने वाले हाजियों के साथ खिलवाड़ है.इसलिए हम लोग इसका विरोध करते हैं और इसकी जांच की मांग करते हैं.इसके लिए आज हम लोगों ने जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर