जामुड़िया - विजयनगर स्थित श्याम मेटालिक कारखाने से बीते सन्ध्या कार्य से अपने घर लौटने के क्रम में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत सड़क हादसे में हो गई .मृतक खंदरा निवासी जयंतो दत्तो (23) तथा बहुला जामबाद के रहने वाले रक्षित बादयकर (22) थे.घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के केन्दा फाड़ी अन्तर्गत की है .यह घटना विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर हुई. घटना के बारे में पता चला है, कि इस घटना का कोई भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं था. पुलिस अधिकारियों की नजर गश्त के दौरान इन दो घायलों पर पड़ी. दोनों निजी सुरक्षा प्रहरी के रूप में श्याम सेल में काम करते थे. सोमवार शाम को ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद वह दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे.इसी दौरान एक डम्पर के चपेट में आ गये. गश्त कर रही पुलिस की टीम इन्हें तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसे लेकर उनके परिवारो वालो में एक शौक का माहौल बना हुआ है.वहीं कारखाना के नियम के मुताबिक उनके परिवार छति पुरण देने का आश्वासन दिया गया.


0 टिप्पणियाँ