रानीगंज-रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल हर महीने के तरह इस महीने भी गोद ली हुई 200 महिलाओं के बीच महीने भर की राशन सामग्री वितरित की गई.इसके साथ ही कॉपी, पेन, पानी की बोतल दी गई. कार्यक्रम का संचालन अस्पताल के राजेंद्र प्रसाद खेतान ने किया. कार्यक्रम में पांडेश्वर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, 92 नंबर वार्ड पार्षद श्यामा उपाध्याय, 88 नंबर वार्ड पार्षद नेहा साव, रानीगंज बोरो के पूर्व चेयरमैन गौतम कुमार घटक, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार विजय खेतान, कुमार बाजार स्वामी विवेकानंद आश्रम के महाराज सुब्रतोनंद जी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल हर महीने ही अपनी गोद ली हुई 200 विधवा महिलाओं को राशन सामग्री के साथ समय के अनुरूप जरूरत की चीजें बांटते रहती है. ठंड के समय हमने विधवाओं को कंबल बांटा था, और इस बार गर्मी को देखते हुए पानी की बोतल बाटी गई है ,और इसके साथ कॉपी,पेन दी गई है ,ताकि यह महिलाएं अपने पूरे दिन के बचे हुए समय में प्रभु का नाम लिखकर जप सकें.


0 टिप्पणियाँ