निमचा पठान धौडा में 2 लाख 20 हजार की लागत से ढलाई रास्ता का कार्य हुआ शुरू



रानीगंज:– (क्रांति सिंह)रानीगंज पंचायत समिति एवं रानीगंज प्रखंड विकास कार्यालय की पहल पर रानीगंज के तिराट ग्राम पंचायत की ओर से 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निमचा पठान धौड़ा इलाके में ढलाई रास्ता का निर्माण कार्य शुरू किया गया.यह सड़क पिछले लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण आस पास रहने वाले लोगों को यहां आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए तिराट ग्राम पंचायत की ओर से ढलाई रास्ता का निर्माण कार्य शुरू किया गया. इस अवसर पर पठान धौड़ा क्षेत्र के लालू खान, कालू खान, अफरोज खान के साथ निमचा कोलियरी के युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह, तिराट ग्राम पंचायत के सदस्य बिकास सिंह और केकेएससी के सचिव शिबू यादव मौजूद थे.मौके पर अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य में तृणमुल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हुआ है. इसी दिशा में रानीगंज पंचायत समिति एवं रानीगंज प्रखंड विकास कार्यालय की ओर से सिर्फ तिराट ग्राम पंचायत इलाकों में ही नहीं बल्कि सभी छह ग्राम पंचायतों में अभूतपूर्व विकास का काम हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार सहित सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के पूरे राज्य के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है, जो कि किसी और राज्य में देखने नहीं मिल रहा.उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने लोगों के साथ रहकर लोगों की सेवा सदैव की है, जिसके कारण तृणमूल कांग्रेस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त