टीएमसी के बराबर हार्डिंग देने की मांग पर अग्निमित्रा पाल का नगर निगम कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन





आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा की प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के बराबर भाजपा को भी प्रचार करने के लिए हार्डिंग देने की मांग पर निगम कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन की। इसके बाद नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर उनसे हार्डिंग के मामले में नगर निगम के ऊपर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि जितना हार्डिंग तृणमूल कांग्रेस को आवंटित किया गया है। उतना हार्डिंग भाजपा को भी दिया जाए। यह चुनावआयोग का निर्देश है। प्रदर्शन के दौरान अग्निमित्र पाल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है। इसलिए उसे 70 होर्डिंग और भाजपा विरोधी दल है।इसलिए उसे 12 होर्डिंग दिया गया है। य नहीं चलेगा। हमलोग इसका विरोध करते हैं। आज मैंने मेयर विधान उपाध्यक्ष से मिलकर मांग की है कि जितना होर्डिंग तृणमूल कांग्रेस को दिया गया है। उससे 1 ज्यादा न 1 कम उतना ही होर्डिंग भाजपा को मिलनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके पहले बाबुल सुप्रियो सांसद थे तो वे जब भी बराबनी में प्रचार के लिए गए उनके गाड़ी को तोड़फोड़ किया गया। मेयर बराबनी के विधायक भी हैं। इसलिए मैंने उसे कहा कि वे प्रचार करने बराबनी जाएंगी। लेकिन उनके लड़के उन्हें डिस्टर्ब ना करें। क्योंकि यदि एक्शन होगा तो रिएक्शन होगा ही। उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी से डरती नहीं है। भाजपा के लिए अपनी जान भी दे सकती हैं। उन्हें संघर्ष से प्यार हो गया है। यदि उन्हें टीएमसी के बराबर हार्डिंग नहीं मिला तो वे मेयर के कक्ष के सामने अनशन पर बैठ जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री कहती है कि यहां फ्री और फेयर इलेक्शन होगा। हालांकि ना यहां फ्री और न फेयर इलेक्शन हो रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री कहती है कि फ्री और फेयर इलेक्शन होगा तो वह करवा कर दिखाएं। वही मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि अग्निमित्र पाल की मांग थी कि तृणमूल के बराबर भाजपा को भी हार्डिंग दिया जाए। चुनाव आयोग के नियम को बता रही थी। लेकिन नगर निगम का जितना हार्डिंग है। वह एजेंसी को दे दिया है। एजेंसी बुक करती है कि किसको कितना देगी। इसके लिए नगर निगम का कोई दायित्व नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता