रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाले दलालों के विरुद्ध ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल आसनसोल ने मुहिम चलायी



आसनसोल : लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं की बहाली और त्योहार और गर्मी की भीड़ की संभावना को देखते हुए मार्च, 2022 के महीने में ट्रेनों में आरक्षित बर्थ की मांग में तेज वृद्धि की उम्मीद थी।

टिकटों के आरक्षण संबंधी प्राप्त इनपुट को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तदनुसार अपने प्रयासों को तेज कर दिया और मार्च, 2022 के महीने में पूरे देश में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दलालों की गतिविधियों के खिलाफ एक अखिल भारतीय अभियान शुरू किया था। इसी के हिस्से के रूप में आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे ने 01 मार्च से 31मार्च, 2022 तक समूचे मंडल भर में इन दलालों के विरुद्ध एक माहव्यापी मुहिम चलाई।

यह अभियान अत्यंत सफल रहा और इसके परिणामस्वरूप टिकटों की अवैध खरीद में शामिल अधिकृत आइआरसीटीसी एजेंटों के खिलाफ 07 मामले दर्ज किए गए, 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 08 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट थे तथा 07 आईआरसीटीसी उपयोगकर्ता आईडी को ब्लॉक करने के लिए चिह्नित किया गया।

रुपये 26,173 के मूल्य के 23 लाइव ई-टिकट जब्त किए गए, जबकि रुपये 260816 के मूल्य के 235 पहले के ई-टिकट जब्त किए गए और रुपये 5060 मूल्य का 01 काउंटर टिकट जब्त किया गया।

रेलवे टिकटों के दलालों के खिलाफ आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध भविष्य में भी उसी जोश और तेजी के साथ जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर