भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी ने किया चुनाव प्रचार, लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की






रानीगंज-आसनसोल लोकसभा उपचुनाव अभी हॉट सीट बना हुआ है.टीएमसी उम्मीदवार जहां शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारकर राजनीति सरगर्मी बढ़ा दी है, वहीं भाजपा घर की बेटी का नारा लगाकर जीत हासिल करना चाह रही है.  आसनसोल लोकसभा सीट जीतने के लिए खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के लिए आएंगी, यह खबर फैलते ही सोमवार भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी रानीगंज शहर पहुंचकर भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के पक्ष में रोड शो किए .भाजपा नेता मनोज तिवारी पंजाबी मोड पहुंचते ही भाजपा समर्थक और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए. भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में आए मनोज तिवारी ने ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ पंजाबी मोड़ से रांनीगंज रेल स्टेशन तक पहुंच कर समापन हुई.श्री तिवारी लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर ही 2014 और 2019 में भाजपा को जीत दिलाई थी, हालांकि बाबुल सुप्रियो जीत मिलने के बावजूद भी आसनसोल की जनता के साथ धोखा किए, लेकिन एक बार फिर से आसनसोल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए कमल का बटन दबाकर आसनसोल संसदीय क्षेत्र में कमल का फूल खिलाएगी. अनुब्रत मंडल द्वारा दिए जा रहे तीखे बयान बाजी और गुरु मंत्र की वजह से कहीं भाजपा पीछे ना रह जाए इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा की कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता क्योंकि जनता भाजपा के साथ है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर