आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सीमा व अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च




आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव 12 अप्रैल को होना है।चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा पर डीबूडी सीमा चौकी पर रूट मार्च निकाला गया। चौरांगी चौकी पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ रूट मार्च किया और लोगों से बातचीत की। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल दक्षिण पुलिस थाना अंतर्गत महिशिला बटतल बाजार से रूट मार्च शुरू हुआ।जो आसनसोल जिला अस्पताल के समीप जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम में रूट मार्च किया जा रहा है। ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह रूट मार्च सभी वार्ड और ग्रामों में किया जाएगा। कोई भी ग्राम या वार्ड बाकी नहीं रहेंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है । प्लान के मुताबिक ही रूट मार्च किया जा रहा है। ताकि मतदाताओं में कोई भय और शंका ना रहे। वे स्वतंत्र होकर अपना मतदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात