यह उपचुनाव टीएमसी नहीं जीती तो आसनसोल का भविष्य अंधकारमय- मलय घटक




आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से बाबुल सुप्रियो सांसद थे। उन्होंने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके इस्तीफा देने के कारण आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में यदि तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा नहीं जीतेंगे। तो आसनसोल का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उक्त बातें राज्य के कानून एवं लोकनिर्माण मंत्री मलय घटक ने शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के 54 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के द्वारा आयोजित एक कर्मी सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आसनसोल कभी उद्योग के लिए प्रसिद्ध था। आसनसोल में एशिया का नंबर 1 साइकिल कारखाना था। एशिया का नंबर 1 गिलास फैक्ट्री, एशिया का नंबर 1 ढलाई पाईप बनाने का कुल्टी में कारखाना था।अल्मुनियम फैक्ट्री थी, पेपर में था, हिंदुस्तान केबल्स था। सभी उद्योग बंद हो चुके हैं। अभी चितरंजन में इंजन बनाने का कारखाना है। सैल आईएसपी बर्नपुर है। कोल इंडिया के कई कोलयरियां है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस क्षेत्र में इन उद्योगों के बंद होने के बाद कोई बड़े उद्योग नहीं लगे। वही केंद्र सरकार राष्ट्रीय संपत्ति और उद्योगों को बेचने का फैसला ले लिया है। रेल सेल, कोल, भेल, एलआईसी, बैंक सभी का निजीकरण करने की नीति बन गई है। यह सरकार अहंकारी सरकार है। एक तरफ उद्योगों को बेचने के कारण लोगों का रोजगार छीन रहा है। तो दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ने के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं कि कीमतें आसमान छूने लगी है।इस जनविरोधी सरकार को यदि कोई जवाब दे सकता है। तो वह एकमात्र नेत्री ममता बनर्जी है। 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनवाना है। यदि यह उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जीतते हैं। तो भाजपा का अहंकार टूटेगा और पूरे देश में यह संदेश जाएगी कि आने वाला 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार का जाना तय है। यदि तृणमूल प्रत्याशी नहीं जीतेंगे तो भाजपा का अहंकार और बढ़ जाएगा। जो भी कल कारखाने खुले हैं। उसे भी पूंजीपतियों के हाथ में बेच देगी। जिससे बेरोजगारी की संख्या बढ़ जाएगी। आसनसोल का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली