सीबीआई के बुलाने पर ही अनुब्रत मण्डल की तबियत खराब हो जाती है-राहुल सिन्हा





रांनीगंज -सी बी आई के बुलाने पर ही अनुब्रत मण्डल की तबियत खराब हो जाती है,जबकि आसनसोल में बूथ दखल,रैगिंग करने ,गुंडाबाजी के लिए हाजिर हो जाते है.जब वह श्री घर (जेल ) में जाने से पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे. यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय नेता राहुल सिन्हा ने रविवार को रानीगंज के वार्ड नम्बर 33 के नंदन कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्र पाल के समर्थन में प्रचार के दौरान कहा.उन्होंने कहा कि ऐसे नेता को चिन्हित करने की आवश्यकता है.अदालत उनकी कहानी को समझ चुकी है, इसलिए सी बी आई उन्हें पुनः तलब किया है, मवेशी तस्करी से लेकर बीरभूम में खून खराबी एवं समस्त रकम के असामाजिक कार्य में अनुब्रत मण्डल जुड़े हुए है,अतः आसनसोल निर्वाचन के मद्देनजर मै चुनाव आयोग से यह आग्रह करूँगा की आसनसोल में शांति पूर्वक मतदान कराएं, ताकि मतदाता अपना मत का प्रयोग कर सके.राहुल सिन्हा ने आगे कहा कि आसनसोल के लोग मोदी जी को चाहते हैं और यह सीट भाजपा की है. 2014 और 19 में भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी और इस उपचुनाव में भी यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल और मोदी जी को ही मिलेगा.


उन्होंने जामुड़िया विधानसभा के बीजपुर ग्राम में भी चुनाव प्रचार किया.इस वोट प्रचार के दौरान उपस्थित रहे रानीगंज विधानसभा के प्रभारी डॉ विजन मुखर्जी, जिला नेता सभापति सिंह ,दिनेश सोनी ,शमशेर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख जय सिंह, राजेंद्र साहू आदि.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात