आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्यक्ष से मिलने के बाद एक बार फिर आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के बराबर होर्डिंग आवंटित करने की मांग पर रविवार को निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया से मुलाकात की। इस मौके पर अग्निमित्रा पाल के साथ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती उपस्थित थे। मुलाकात के बाद अग्निमित्रा पालने कहीं की उन्हें प्रचार करने के लिए पर्याप्त होर्डिंग आवंटित नहीं किया जा रहा है।तृणमूल कांग्रेस को 72 हार्डिंग दिया गया है। जबकि भाजपा को केवल 12 हार्डिंग ही मिली है। वहीं बर्नपुर इलाके में भाजपा का हार्डिंग खोल दिया गया है। उनकी बातें निगमायुक्त ने गौर से सुना और आश्वासन दिया कि वे इसको लेकर चुनाव पर्यवेक्षक और जिला शासक से बात करेंगे। उन्हें भी प्रचार करने का समान मौका दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ