अर्धसैनिक बल के जवान कर रहें इलाके में रूट मार्च,80 साल के ऊपर के वृद्धो का करवाया गया मतदान






रानीगंज-पश्चिम बर्दवान जिला के आसनसोल लोकसभा केंद्र में उपचुनाव की प्रक्रिया सात विधानसभा इलाके में शुरू हो चुकी है.इस चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों पर है, पुलिस प्रशासन भी सीमावर्ती इलाकों में जोर शोर से नाका चेकिंग कर रही है. इस दौरान  आग्नेयास्त्र के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा रहा है साथ ही कई बार भारी रकम भी जब्त की  जा रही है. रानीगंज, जामुड़िया शहर में भी अर्धसैनिक बलों द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है, ताकि लोगों के जेहन से मतदान की प्रक्रिया के दौरान होने वाले अशांति की घटना का खौफ निकाला जा सके.गुरुवार तथा शुक्रवार सात विधानसभा इलाके में 80 साल से ऊपर के वृद्धो का मतदान करवाया गया.  चुनाव आयोग की विशेष टीम घर घर जाकर वरिष्ठ सदस्यों से उनके मत का प्रयोग करवाये.  रानीगंज शहर में 613 वरिष्ठ मतदाताओं में से 306 वोटरों का मतदान गुरुवार को करवाया गया, जिनमें 5 मतदाताओं को छोड़कर बाकी सभी ने अपने मत का प्रयोग किया, वहीं जामुडिया में वृद्ध मतदाताओं की संख्या 768 है, जिनका मतदान करवाया गया. जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों के 13 वार्ड और पंचायत समिति क्षेत्र के 11 पंचायत इलाके में एक साथ मतदान करवाया जा रहा है. जामुड़िया में चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान ग्रहण करने के दौरान कोई भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नहीं रखा गया है. मतदान केंद्र से कम से कम एक 100 मीटर तक किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है ,सिर्फ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की निगरानी में मतदान करवाया जा रहा है.रानीगंज, जामुड़िया में बीते तीन दिनों से पुलिस प्रशासन अर्धसैनिक बलों द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है, इसके साथ ही घर घर जाकर लोगों से मतदान करने की अपील की जा रही है. रानीगंज के सिआरसोल, रामबागान सहित कई इलाकों में इसी तरह से  अर्धसैनिक बल लोगों से मिलकर उनका डर दूर करते नजर आए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली