Slide 1 Slide 2 Slide 3

सलानपुर पुलिस ने हथियार बनाने के कारखाने का किया भंडाफोड़




आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर एक हथियार बनाने के अवैद्य कारखाने का उद्भेदन किया है। इस बार यह अवैद्य करखाना सालनपुर थाना क्षेत्र के रुपनारायणपुर पंचायत के चितलडंगा गांव के दिनेश चौधरी के घर में चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस ने गुप्त सूत्र से सूचना मिला की चीतलडांगा गांव में एक एलबेस्टर छत वाले घर में हथियार की फैक्ट्री चलाइ जा रही है। इसके बाद रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस ने चीतलडांगा गांव में छापेमारी की। पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इस घर में गुपचुप तरीके से हथियार बनाने का बड़ा कारखाना चल रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गांव के अंदर हथियारों की फैक्ट्री देख स्थानीय लोग दंग हो गए। पुलिस को अंदाजा भी नहीं था कि बदमाश घर के अंदर फैक्ट्री लगाकर आग्नेयास्त्र बना रहे हैं। हालांकि, यह ज्ञात नहीं है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है। बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने गुप्त कारखाने से पिस्तौल के लिए आधुनिक लोहे की चादरें, लोहा काटने के लेद मशीन,एवं अन्य दो मशीनें बरामद की हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार मकान के मालिक दिनेश चौधरी हैं।उन्होंने मकान किराए पर दिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि वे लंबे समय से घर को बंद ही देख रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से घर खुला है और कुछ लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त