रानीगंज-रानीगंज के गिरजा पाड़ा की रहने वाली गार्गी दास ने शायद अपने खोए हुए कागजातों को पाने की उम्मीद छोड़ चुकी होंगी, लेकिन इसी बीच मनु जोशी और सोनू मालाकार जैसे सच्चे दिल वाले इंसान ने उन्हें उनके बैग सहित कागजात लौटा कर इंसानियत की मिसाल पेश की है. गार्गी दास ने बताया कि वह दुआरे सरकार शिविर से लक्ष्मी भंडार के फॉर्म भर कर वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उनकी मनी बैग गिर गई, जो 36 नंबर वार्ड पार्षद दिबेन्दु भगत के साथ काम करने वाले टीएमसी कार्यकर्ता मन्नू जोशी, सोनू मालाकार के हाथ लग गई.पर्स खोलने पर उसके अंदर से गार्गी दास के आधार कार्ड, बैंक के पासबुक, ई-श्रम कार्ड सहित कुछ रुपए पाए गए. मिले डाक्यूमेंट्स के आधार पर ही गार्गी दास से संपर्क किया गया, और सोमवार शिशु बागान नॉर्थ जोन पार्टी कार्यालय में बुलाकर पार्षद के हाथों उनके जरूरी कागजात उन्हें सौंप दिए गए. गार्गी अपने खोए हुए कागजातों को पाकर पार्षद सहित मनु और सोनू का धन्यवाद अदा की.

0 टिप्पणियाँ