टीएमसी की तरफ से कर्मी सभा का आयोजन, तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत दिलाने की अपील की




जामुड़िया-जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस की ओर से नंदी रोड स्थित शतवार्षिकी भवन में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर कर्मी सभा का आयोजन किया गया.इस कर्मी सभा में मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे. सबसे पहले टीएमसी उम्मीदवार को स्मृति चिन्ह और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया. अपने वक्तव्य में सबसे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मी डायलॉग बोलते हुए कहा की ममता दीदी ने अपने कार्य से सभी को खामोश कर दिया है, उनकी शान में चार चांद लगाने, उनके कार्य को आगे बढ़ाने, लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए ही मैं बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा यहां आप सबके बीच उपस्थित हुआ हूं, ताकि आपके हित के लिए काम कर सकूं.शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सभी लोग मुझसे पूछते हैं कि टीएमसी में आने की वजह क्या है, मैं उन सभी लोगों से कहता हूं कि जब सही दिशा में जाना हो तो नई दिशा में जाना जरूरी हो जाता है, उसी तरह मैं आज सही दिशा से नई दिशा में आया हूं. उन्होंने आगे कहा कि जब पूरे देश में नोटबंदी की गई तो आप सभी को याद होगा कि मैंने बिना डरे सबसे पहले इसका विरोध किया था, जीएसटी लागू करने पर भी मैंने इस पर सवाल उठाए थे, क्योंकि मैं कभी भी अन्याय बर्दाश्त नहीं कर पाता हूं और यही वजह है कि जब मुझे ममता दीदी की तरफ से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में चुनाव लड़ने का मौका मिला तो मैं इसे मना नहीं कर पाया.श्री सिन्हा ने कहा कि आसनसोल लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी की दो बार जीत हुई थी लेकिन इन वर्षो में यहां पर विकास का कोई कार्य नहीं किया गया, उन्होंने कहा कि अगर आप सभी एक बार तृणमूल कांग्रेस पर भरोसा जताकर मुझे जीत दिलाएंगे तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं की जीत के बाद आपकी हर एक समस्या का हल करूंगा. इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कल्याण बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, विधायक हरेराम सिंह ,जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी,वी शिवदासन दासू, रेणुका बाउरी, विश्वनाथ बाउरी, शेख दिलदार ,साधन राय, शेख शानदार, प्रेमपाल सिंह सहित काफी संख्या में टीएमसी कर्मी उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात