राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर बंगाल सृष्टि ने किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन




आसनसोल : बंगाल सृष्टि इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को 51 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर सृष्टि नगर स्थित सेंट्रल मॉल में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें आसनसोल दमकल विभाग के प्रभारी एक पोद्दार के नेतृत्व में सेंट्रम मॉल के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए। इसका प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एक मॉक ड्रिल भी की गई। जिसमें बताया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे खुद को और दूसरों को बचाया जा सके। कैसे फायर एक्सटिंग्विशर चलाया जाए। लोगों को जहां आग लगी है। उस जगह से कैसे निकाला जाए। इन बातों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सृष्टिनगर के हेड ऑफ ऑपरेशन विनय चौधरी ने बताया कि आज से 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। यह कार्यक्रम 10 मार्च तक होगा। इस दौरान सुरक्षा और आग को बुझाने की प्रशिक्षण बंगाल सृष्टि के कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके पहले इस कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को मैंमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?